नवीनतम पोस्ट

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी

जगाधरी शहर के जरोड़ा गेट निवासी राहुल गुप्ता की सुपुत्री

सोहना मार्केट कमेटी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित

Sohna: UPSC में तानिया रोहिल्ला की बड़ी कामयाबी, 915वीं रैंक से परिवार और गांव गौरवान्वित

शेयर करे :

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है। वहीं बेटी तानिया की सफलता पर इलाके के लोगों ने उन्हें बधाई देने का तांता लगा दिया है। खंड के गांव खेड़ला के रहने वाले छतर सिंह ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी तानिया अपनी मेहनत के बल पर परिवार और इलाके का नाम रोशन करेगी। तानिया ने शुक्रवार को घोषित यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में सफलता हासिल की है, जिसमें उन्होंने 915वीं रैंक प्राप्त की है। तानिया पढ़ाई में शुरू से ही काफी मेधावी रही हैं। उन्होंने स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जिसमें उन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद तानिया ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से शुरू कर दी। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर तानिया रोहिल्ला ने यह सफलता प्राप्त की है। तानिया के पिता छतर सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता बबीता गृहिणी हैं। तानिया रोहिल्ला का भाई तक्ष भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

क्या कहती हैं तानिया?

UPSC परीक्षा में सफल होने के बाद तानिया ने बताया कि वह देश की सेवा करना चाहती हैं। इस सफलता में उनके परिवार और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

लोगों ने दी बधाई:

तानिया रोहिल्ला की सफलता पर इलाके के प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें बधाई दी। इनमें व्यापार मंडल प्रधान अशोक गर्ग, पार्षद हरीश नंदा, सरपंच कर्मराज खटाना, नरेश रोहिल्ला, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति बागड़ी, श्योराज खटाना और पहलवान सतबीर सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

जगाधरी शहर के जरोड़ा गेट निवासी राहुल गुप्ता की सुपुत्री मानसी गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में देशभर

सोहना मार्केट कमेटी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट को मंजूरी दे दी है। विभाग को आने वाले वर्ष में कुल 2 करोड़

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें