नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार

शेयर करे :

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में तेज गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए तेज शतक जड़े जिससे दक्षिण अफ्रीका को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

ट्रेविस हेड (142), कप्तान मिशेल मार्श (100) के बाद कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) के पहले एकदिवसीय शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 431 रन से वनडे में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यही टीम घरेलू टीम श्रृंखला के पहले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन का आंकड़ा पार करने में विफल रही थी। श्रृंखला का अपना पहला मैच खेल रहे ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 22 रन देकर पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को झकझोर दिया जिससे मेहमान टीम 24.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस 49 रन बनाकर शीष स्कोरर रहे। कोनोली ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया और ऑस्ट्रेलिया को 276 रन से जीत दिलाई। तेज गेंदबाज शॉन एबॉट ने 27 रन देकर दो विकेट और जेवियर बार्टलेट ने ने 45 रन देकर दो विकेट झटके।


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर चार विकेट पर 434 रन से बस कुछ ही दूर रह गया जो उसने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। उसके लिए दूसरी बार शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने वनडे पारी में शतक जड़े। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले हेड और मार्श ने घरेलू टीम को 34 ओवर में बिना विकेट गंवाए 250 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवहीन गेंदबाजी के खिलाफ पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। दक्षिण अफ्रीका ने केर्न्स और मैके में क्रमश: 84 रन और 98 रन की शानदार जीत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला पहले ही जीत ली थी जिसके बाद तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी को इस मैच के लिए आराम दिया गया था। कागिसो रबाडा टखने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के पास ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की आक्रामकता को नियंत्रित करने का अनुभव नहीं था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें