नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

कार की टक्कर से खेड़ी पुल थाने में तैनात SPO की मौत

शेयर करे :

खेड़ीपुल थाने में तैनात SPO की दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-31 के पास कार की टक्कर से मौत हो गई। एसपीओ स्कूटी से अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद स्कूटी में आग भी लग गई। टक्कर मारने वाली कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-31 थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया। वहीं कार चालक की तलाश की जा रही है।

मोलड़बंद दिल्ली के रहने वाले अतेंद्र खेड़ीपुल थाने में एसपीओ थे। वह शनिवार रात को ढाई बजे ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी सेक्टर-31 के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी उछलकर डिवाइडर से लगी। इसके बाद स्कूटी में आग लगी।

हादसे में कुछ देर बाद ही अतेंद्र ने दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया। वहीं हादसे की सूचना खेड़ीपुल थाना और मृतक के स्वजन को दी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें