नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

तीस सप्ताह बाद भारी वाहनों के लिए पुन: खुला श्रीनगर-जम्मू हाइवे

शेयर करे :

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तीन सप्ताह बंद रहने के बाद बुधवार को भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया, जिससे देशभर में फलों से लदे सैकड़ों ट्रकों के उनके गंतव्य की ओर जाने का रास्ता साफ हो गया। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के कारण इस महत्वपूर्ण राजमार्ग के बंद हो जाने से कश्मीर में फलों से लदे ट्रक कई दिन तक फंसे रहे।

लगभग 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-444) पिछले सप्ताह ही खोल दिया गया था लेकिन उस समय सिर्फ हल्के मोटर वाहनों की आवाजाही की इजाजत थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, हमारा उद्देश्य फलों से लदे अधिक से अधिक फंसे वाहनों को निकालना है।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर फंसे सभी वाहनों और फल मंडियों में इंतजार कर रहे ट्रकों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा। एसएसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे भारी वाहनों की आवाजाही से संबंधित यातायात परामर्श का पालन करें और राजमार्ग पर अपने वाहन को अन्य वाहन से आगे निकालने की होड़ से बचें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें