नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

YMCA में छात्रों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

शेयर करे :

जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के यूथ रेड क्रॉस सेल ने डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, फरीदाबाद के सहयोग से आज विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस, 2025 के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रंगा द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों को इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस सेल द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की गई।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप डिमरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और छात्रों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदान प्रक्रिया को रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की गई। रक्तदान के उपरांत प्रतिभागियों और वालंटियर्स को कुलसचिव प्रो. अजय रँगा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

शिविर में छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसमें महिला छात्राओं
की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समन्वय वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीश कटारिया
द्वारा किया गया, साथ ही वाईआरसी काउंसलर डॉ. अशीमा शर्मा, डॉ. राहुल आर्य, डॉ. सनी धोलपुरिया
और वाईआरसी वालंटियर्स ने सहयोग प्रदान किया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए वाईआरसी की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों के लिए यह जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें