नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

छात्राओं ने मेट्रो स्टेशन पर बताए तंबाकू के नुकसान  

शेयर करे :

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में नो टोबेको कैंपेन के अंतर्गत NHPC मेट्रो स्टेशन और सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू रहित भारत अभियान चला कर सजग किया। जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने सराय एवं NHPC मेट्रो स्टेशन पर सामाजिक जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक का विषय तंबाकू और नशे को कहो ना रहा।

विद्यार्थियों ने अपने दमदार अभिनय और स्पष्ट संवादों से नशे और तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों को विस्तार से प्रकट किया। मैट्रो के यात्रियों ने रुककर प्रस्तुति देखी और प्रभावित होकर छात्राओं की सराहना की। बच्चों ने लोगों को यह संदेश दिया कि तंबाकू और नशे की लत केवल स्वास्थ्य को नष्ट नहीं करती बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा डालती है। नुक्कड़ नाटक के अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक स्वर में नशामुक्त भारत बनाने का आह्वान किया, जिससे संपूर्ण वातावरण अत्यधिक प्रेरणादायी हो गया।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस नाटक की तैयारी और सफलता में प्राध्यापिका ममता, दीपांजलि, सरिता और सुशीला का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को संवाद अभ्यास से लेकर मंचन तक हर स्तर पर मार्गदर्शन दिया। इनके साथ साथ दीपांजली शर्मा ने भी अपने योगदान से छात्रों का उत्साह बढ़ाया, जिससे यह प्रस्तुति और अधिक प्रभावशाली बन सकी। अंत में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में नई चेतना जगाती हैं ।और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें