नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

शेयर करे :

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुनेत्रा पवार ने सोमवार को सातारा जिले के कराड का दौरा किया और राज्य के पहले मुख्यमंत्री वाई बी चव्हाण के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शनिवार को पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। पुणे जिले के बारामती से सुबह कराड पहुंचने के बाद सुनेत्रा पवार ने यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण के स्मारक प्रीतिसंगम पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्हें राकांपा संस्थापक शरद पवार अपना गुरु मानते हैं।

उनके दिवंगत पति अजित पवार भी अक्सर चव्हाण और उनकी विचारधाराओं का जिक्र करते थे। सुनेत्रा आज सातारा जिले के फलटण में अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव के परिवार से मिलने जाएंगी। जाधव की भी पिछले सप्ताह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई थी। 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें