नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

NCERT की किताब पर सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति, अध्याय बदला जाएगा

शेयर करे :

आमतौर पर स्कूल की किताबें सिर्फ पढ़ाई तक सीमित रहती हैं, लेकिन इस बार कक्षा 8 की एक सामाजिक विज्ञान पुस्तक देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गई। ‘न्यायिक भ्रष्टाचार’ पर आधारित एक अध्याय विवाद का कारण बना, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई। विवाद बढ़ने के बाद एनसीईआरटी को माफी मांगनी पड़ी और अब किताब को संशोधित किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में इस मुद्दे का विशेष उल्लेख किया। इसके बाद प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी। प्रधान न्यायाधीश ने कड़े शब्दों में कहा कि न्यायपालिका की साख को नुकसान पहुंचाने या उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए कहा कि मामला “सोची-समझी कोशिश” जैसा लगता है। न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने भी इस पर चिंता जताई और कहा कि इस प्रकार की सामग्री संविधान की मूल भावना और ढांचे पर आघात के समान है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें