नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए फिर जीता टी20 वर्ल्ड कप

शेयर करे :

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 2007 और 2024 के बाद यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम इस फॉर्मेट की विश्व चैंपियन बनी है। टीम इंडिया की यह जीत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। टाइटल डिफेंड करने उतरी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की, लेकिन बीच में आई एक हार ने पूरे अभियान को संकट में डाल दिया। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया।

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने चारों मैच जीतकर दबदबा कायम रखा। इन मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ भी एकतरफा जीत शामिल रही, जिसके साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। हालांकि लगातार जीत के बावजूद भारतीय टीम की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं, खासकर बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठने लगे थे। सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। अहमदाबाद के इसी मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत को 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। इस हार के बाद ऐसा लगने लगा कि टीम इंडिया का टूर्नामेंट में सफर यहीं खत्म हो सकता है, क्योंकि इस हार से नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने के साथ-साथ अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी थी। हालांकि इस हार ने भारतीय टीम को अपनी रणनीति, टीम संयोजन और गेम प्लान पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अहम फैसले लेते हुए प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए। संजू सैमसन को बतौर ओपनर मौका दिया गया,जबकि ईशान किशन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया गया, जिसका टीम को बड़ा फायदा मिला। इन बदलावों के बाद भारतीय बल्लेबाजी में नई ऊर्जा देखने को मिली और विरोधी टीमों पर दबाव बढ़ने लगा। इसके बाद चाहे वेस्टइंडीज हो, इंग्लैंड या फिर न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने हर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम के खिलाड़ियों के माइंडसेट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। बल्लेबाजों ने अपनी तकनीक और रणनीति में सुधार किया। तिलक वर्मा और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी निभाई, जबकि ओपनर्स ने टीम को मजबूत और संतुलित शुरुआत दिलाई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें