नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा में मोदी की दिवंगत मां को फिर दी गालियां

शेयर करे :

बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि राजद नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को गालियां दीं। पिछले महीने प्रदेश के दरभंगा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के लिए बनाए गए मंच से एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहे थे।

भाजपा नेता और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी जी की दिवंगत माता का अपमान किया है। चौधरी ने लिखा, तेजस्वी ने बिहार की संस्कृति को फिर से तार-तार किया है। राजद कार्यकर्ता जितनी गालियां दे सकते थे, दे रहे थे और तेजस्वी उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे। बिहार की माताएं-बहनें इस गुंडागर्दी वाली मानसिकता और अभद्र व्यवहार का हिसाब जरूर करेंगी। भाजपा नेता ने आगे कहा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का बड़ा अपमान है। क्या अब माताओं और बहनों का अपमान करना विपक्षी दलों की संस्कृति और हथियार बन गया है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को भली-भांति समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

प्रदेश के एक अन्य उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी एक्स पर पोस्ट में लिखा, तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया[8230] और राजद नेता अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे[8230] यह चौंकाने वाला है। इससे उनकी मानसिकता उजागर होती है। चौधरी ने आगे कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का घोर अपमान है। क्या माताओं-बहनों का अपमान करना उनकी संस्कृति और विपक्षी दलों को जवाब देने का हथियार बन गया है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझती है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।  

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि पीटीआई-भाषा नहीं करता है। बार-बार प्रयास करने के बावजूद, राजद का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुआ। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (35) ने 16 सितंबर को जहानाबाद से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के पहले चरण में उन्होंने सत्तारूढ़ राजग का गढ़ माने जाने वाले जिलों, नालंदा (मुख्यमंत्री एवं जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का गृह जिला) और बेगूसराय (भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र) का दौरा किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

हमसे संपर्क करें