नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

आतंकवादी मॉड्यूल मामला: CIK ने अनंतनाग में चिकित्सक के घर पर छापा मारा

शेयर करे :

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक चिकित्सक के घर पर रविवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके के अधिकारियों ने अनंतनाग इलाके के मलकनाग में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान सीआईके कर्मियों को पता चला कि हरियाणा की एक महिला चिकित्सक घर में किराएदार के रूप में रह रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि CIK ने घर से एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सूखे मेवों के विक्रेता बिलाल अहमद वानी ने काजीगुंड इलाके में खुद को आग लगाने की कोशिश की। उसे पुलिस ने उसके बेटे जसीर बिलाल के साथ आतंकवादी मॉड्यूल मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि बिलाल अहमद को अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि जसीर बिलाल हिरासत में है। वानी सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल मामले के मुख्य आरोपी डॉ. मुजफ्फर राठेर का पड़ोसी है। माना जा रहा है कि मुजफ्फर फिलहाल अफगानिस्तान में है जबकि उसके छोटे भाई डॉ. अदील राठेर को 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें