नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

NH-48 पर तेज गत से डिवाडर से टकाराई थार, पांच की दर्दनाक मौत

शेयर करे :

शनिवार की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे यहां एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 3 युवतियों ओर 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में थार गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। शवों व घायल युवक को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से निकाला गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह रखा दिया गया है। जानकारी के अनुसार थार गाड़ी नंबर-यूपी-81-सीएस-2319 में 3 युवक और 3 युवतियां सवार थीं। ये सभी उत्तर प्रदेश से किसी काम से गुरुग्राम आए थे।

दिल्ली से जयपुर की तरफ नेशनल हाइवे-48 पर यह राजीव चौक की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नेशनल हाइवे 48 पर हाईवे के एग्जिट नंबर-9 से सर्विस लेन की तरफ उतरी तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर की डिवाइडर से टकरा गई। तेज धमाके के साथ गाड़ी ने पलटी खाई। तेज स्पीड होने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 5 की मौत हुई है। 2 युवतियां व 2 युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच पड़ताल शुरू की।   

पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। हादसे में मरने वालों में प्रतिष्ठा मिश्रा निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश, आदित्य प्रताप ङ्क्षसह निवासी आगरा उप्र, लावण्या निवासी आगरा उप्र, सोनी निवासी उप्र व गौतम निवासी सोनीपत हरियाणा (वर्तमान निवासी नोएडा) शामिल हैं। बुलंदशहर निवासी कपिल शर्मा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों का इंतजार है, उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक गौतम, आदित्य प्रताप सिंह व घायल कपिल नोएडा में विज्ञापन से संबंधित व्यवसाय करते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें