नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

15 मार्च 2026 को करनाल में आयोजित होगा 26 वां वैवाहिक अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन : आशीष मित्तल

शेयर करे :

अग्रवाल युवा मंच जगाधरी के पदाधिकारियों की बैठक जगाधरी में प्रधान पंकज मंगला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 15 मार्च 2026 को महाराजा अग्रसेन भवन सैक्टर 8 करनाल में आयोजित 26 वां वैवाहिक अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मलेन को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश सचिव पंकज मित्तल ने बताया कि समाज में शादी के लिए योग्य वर या वधू का मिलना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। कम लिंगानुपात, बिचौलियों की खत्म होती भूमिका, एकांकी परिवार और अन्य कई कारणों की वजह से युवाओं के रिश्ते नहीं हो पा रहे। इस समस्या को देखते हुए अग्रवाल युवा संगठन द्वारा करनाल में एक ऐसा आयोजन करवाया जाएगा जहां सैकड़ों विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवतियां इकट्ठा होंगे। यहां पर ये युवक व युवतियां अपनी मनपसंद का जीवन साथी चुन सकेंगे।

जिलाध्यक्ष आशीष मित्तल ने कहा कि यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में हरियाणा व आस पास के राज्यों पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश प्रदेश से आए हजारों अग्र बंधुओं की उपस्थिति में सैकड़ों पंजीकृत प्रत्याशी अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। सम्मेलन में अग्रवाल समाज के दर्जनों राष्ट्रीय नेता अतिथिगण के तौर पर शिरकत करेंगे।

प्रधान पंकज मंगला ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाना, समाज में रिश्तों के संजाल को मजबूत करना, सामाजिक समरसता को बढावा देना और नई पीढ़ी को एक मजबूत वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर पंकज मित्तल, पंकज गोयल, पंकज मंगला , राजेन्द्र गोयल,विनय बंसल , विनीत अग्रवाल, कपिल गोयल, अतुल गोयल, संजीव मित्तल, आशीष मित्तल, डा. अनुज गर्ग, सुमित गुप्ता, आशीष मित्तल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें