नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

293 दिनों से चल रहा रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त

शेयर करे :

फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 293 दिनों के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सतीश फागना के आश्वासन के बाद संयोजक सतीश चोपड़ा व उनकी टीम ने समाप्त कर दिया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व सतीश फागना ने फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा को जूस पिलाया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में मदर-चाईल्ड केयर यूनिट बनाई जा रही है। साथ ही वेन्टीलेंटर केयर यूनिट तथा एमरजेंसी सेवाओं में सुधार किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी सतीश चोपड़ा पिछले 293 दिनों से धरने पर बैठे थे। उनकी लगभग 80 % मांगों को मानकर लिया गया है। ट्रोमा सैन्टर भी बनेगा उस पर भी कार्यवाही जारी है, बाकी कमियों पर भी काम किया जा रहा है, सुधार प्रक्रिया भी जारी रहेगी। विधायक सतीश फागना ने कहा कि फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति की टीम द्वारा उन्हें मांग पत्र दिए गया। उसके बाद उन्होंने विधानसभा पटल पर 2 बार रेफर मुक्त की मांग को रखा। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की डबुआ कालोनी में आयोजित रैली में भी उनके समक्ष सिविल अस्पताल को रैफर मुक्त करने की मांग को उठाया। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि जल्इ ही उनकी मांग को पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर लगातार विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के जी-जान से जुटे हुए है।

मेवला महाराजपुर में अत्याधुनिक डिस्पेंसरी व उनकी विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी है। इस अवसर पर रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने बताया कि सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया साथ ही पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय भाटिया के नेतृत्व में सिविल अस्पताल के बाद 293 दिन धरना शांतिपूर्वक चला। इस दौरान सर्दी, गर्मी व बरसात के अलावा कई असामाजिक तत्वों ने धरने में विध्न डाला लेकिन वह तथा उनकी टीम को डिगा नहीं सकें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें