नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Property Deals में धोखाधड़ी कर दिल्ली की महिला से 25 लाख लेकर आरोपी फरार

शेयर करे :

ग्रेटर फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के नाम पर 1 महिला के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट बेचने के नाम पर उससे 25 लाख रुपए एडवांस वसूल लिए गए। लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं की गई। दिल्ली की एक महिला ने BPTP थाने में शिकायत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली की पश्चिम विहार निवासी मीरा बाघ, एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह मार्च 2025 में ग्रेटर फरीदाबाद आई थी।

उनकी मुलाकात आरपीएस सवाना सोसाइटी निवासी मोहिंद्र कुमार से हुई। मोहिंद्र ने 74 लाख रुपए में उनसे 2 बीएचके के 1 फ्लैट को बेचने का सौदा कर लिया। मोहिंद्र ने उनसे 25 लाख रुपए एडवांस में ले लिए। इसके बाद महिला ने अपने खर्च से फ्लैट का मेंटिनेंस भी करा दिया। आरोप है कि रजिस्ट्री की तारीख तय हुई, तो आरोपी मौके पर नहीं आया। अब वह काल भी नहीं उठा रहा है। महिला का कहना है कि मोहिंद्र और उसके बेटे हर्ष ने उससे ठगी की है। अब रकम लेकर फरार हो गए हैं। BPTP थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद का कहना कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें