सोका टाइम्स यमुनानगर : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 50 ग्राम हीरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महिला आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज है महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला बाड़ी माजरा तीर्थ नगर निवासी मीनाक्षी अपने ही कॉलोनी में नशा बेचने का काम करती है इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, महिला पुलिसकर्मी पूनम, जसवीर सिंह, पंकज, अमित की टीम का गठन किया टीम ने मौके पर जाकर महिला को गिरफ्तार किया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्साइज एंड टैक्सेशन के ई टी ओ अभिषेक वाले को बुलाया गया जिसके सामने पकड़े गए महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे कोर्ट मैं पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि उसके तीर्थंकर निवासी दीपक कुमार उसका पति है और वही नशा लेकर आता है। महिला उसे नशे को कॉलोनी में बेचती है और लंबे समय से पुलिस को इसकी शिकायत मिल रही थी। महिला पर पहले भी दो नशा तस्करी के दर्ज है वही उसके पति पर आठ के दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।