राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी (बाल) का निर्माण 6 करोड़ रूपए की लागत से करवाया जाएगा। स्कूल के नए भवन में छात्रों के लिए सभी प्रकार की सुविधा होंगी। नए भवन में लगभग 18 कमरे बनाए जायेगें। इसके अलावा भवन में छात्रों के लिए सभी प्रकार की आधुनिक लैब स्थापित की जायेंगी। जिससे यहां पर प्रयोग करके स्कूली बच्चे देश व विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सके। भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही स्कूली भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन को बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्रपोजल को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। इस भवन के लिए राशि भी आ चुकी है। जल्द ही स्कूली भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नए स्कूली भवन में लगभग डेढ़ दर्जन कमरे बनाए जाएगें। इसके अलावा स्कूली भवन में भौतिक, रसायन, बायौ लैब, कंपयूटर लैब आदि के लिए भी अलग से कमरे बनाए जायेगें। जिससे इन प्रयोगशाला में सभी प्रकार के प्रयोग करके यहां के छात्र बेहतर व अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।भवन के सभी कमरों को खुला व हवादार बनाया जाएगा।
जिससे छात्रों को शिक्षा लेने में सुविधा रहे। इसके अलावा स्कूल के नए भवन में छात्रों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी के लिए भी अलग से कमरा बनाया जाएगा। जहां पर स्कूली बच्चों के लिए सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। जहां से बच्चें पुस्तकों को लेकर अपनी बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेगें। स्कूल का भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा। भवन में स्कूल के छात्रों के लिए खेल सामान के लिए भी अलग से कमरा बनाया जाएगा। जहां पर छात्रों के लिए सभी प्रकार के खेल सामान उपलब्ध होगा। भवन का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिससे 2027 का नया स्कूली सत्र इस नए भवन में शुरू हो सकें। पुराने स्कूली भवन के जर्जर होने की वजह से नए स्कूली भवन के निर्माण का फैंसला लिया गया है।