नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सड़क किनारे ताला लगाकर खड़ी की रेहड़ियां होंगी जब्त

शेयर करे :

सरकार ने शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। स्पेशल ऑफिसर (Sanitation) अनिल यादव (HCS) के नेतृत्व में शहर को साफ, सुंदर व कचरा मुक्त बनाने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे है। इसके लिए पहले ट्विनसिटी के दुकानदारों, व्यापारियों, विभिन्न संस्थानों के संचालकों, सामाजिक संस्थाओं व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। स्पेशल ऑफिसर अनिल यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार खुद सड़कों पर उतरकर दुकानदारों को जागरूक कर रहे है और उन्हें सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, अतिक्रमण न करने और सड़कों पर सामान न रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल यादव (एचसीएस) ने जगाधरी मार्केट एसोसिएशन, व्यापारी वर्ग, कबाड़ी व पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं बैठक ली।

जिसमें उन्होंने सभी को स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील की और खुले में गंदगी फैलाने, सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की बात कहीं। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने के लिए नीले व हरे रंग के कूड़ेदान का प्रयोग करें और इसे नगर निगम के वाहनों में ही डाले। प्रतिबंधित पॉलिथीन की जगह 120 माइक्रोन, पोटैटो स्टार्च कम्पोस्टेबल, कॉर्नस्टार्च कम्पोस्टेबल पॉलिथीन या कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। बैठक के दौरान स्पेशल ऑफिसर अनिल यादव ने उनकी समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने बताया कि कुछ रेहड़ी संचालकों ने सड़क किनारे चेन या ताला लगाकर रेहड़ियां खड़ी की हुई है। जिससे अतिक्रमण हो रहा है। इसके अलावा हर रविवार को जगाधरी के खेड़ा बाजार, चौक बाजार में फड़ी मार्केट लगती है। जो पूरे बाजार में जाम लगा रहता है। ये फड़ी वाले पूरे बाजार में गंदगी फैलाकर चले जाते है। स्पेशल ऑफिसर ने उन्हें आश्वस्त किया कि पहले एक बार उन्हें समझाएंगे। यदि नहीं माने तो चेन या ताला लगी रेहड़ियों को उठाकर जब्त किया जाएगा और रविवार को लगने वाली फड़ी मार्केट को भी बंद किया जाएगा। उन्होंने पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं को भी प्रतिबंधित पॉलिथीन बंद कर उसकी जगह 120 माइक्रोन, पोटैटो स्टार्च कम्पोस्टेबल (आलू से बनी हुई) या कोर्नस्टार्च कम्पोस्टेबल (मकई से बनी हुई) पॉलिथीन को बेचने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अब से प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचते हुए मिले तो पॉलिथीन जब्त करने के साथ बड़ा चालान किया जाएगा।

वहीं, उन्होंने सड़क किनारे कबाड़ी का व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को अवैध अतिक्रमण व गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उन्हें समझाया कि वे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें और सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। यदि अब ऐसा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीएसआई अनिल नैन, सीएसआई हरजीत सिंह, CSI विनोद बेनीवाल, करियाना एसोसिएशन जगाधरी के प्रधान साधु राम मित्तल, आशीष मित्तल, चिराग सिंघल, कपिल अग्रवाल, दीपक कुमार, गौरव शर्मा, गुरदीप, शुभम, विजय, रोहित गर्ग, कंवर पाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें