नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

शहर में बिना परमिशन मीट बेचने वालों को निगम ने दी 3 दिन की चेतावनी

शेयर करे :

Faridabad : नगर निगम फरीदाबाद ने शहर में बिना अनुमति के चल रही मीट की दुकानों पर सख्ती बरतते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और स्टॉलों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिनके पास निगम द्वारा जारी किया गया लाइसेंस नहीं है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशानुसार सीलिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा।। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मीट विक्रेताओं को निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रक्रिया के तहत लाइसेंस प्राप्त कर व्यवसाय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जिन दुकानों/रेहड़ी/पट्टियों पर बिना अनुमति मीट का विक्रय किया जा रहा था, उन्हें सील किया गया था यहां प्रकिया जारी रहेगी और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के चल रही सभी मीट की दुकानों को तत्काल सील किया जाएगा,किसी भी दुकान या स्टॉल को लाइसेंस मिलने तक संचालन की अनुमति नहीं होगी। अवैध रूप से चल रहे मीट कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामग्री खरीदें। वहीं अवैध मीट कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत निगम के इंफोर्समेंट विभाग को सूचित करें। नगर निगम फरीदाबाद शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि 3 दिन के अंदर सभी मीट विक्रेता अपनी इस तरीके बिना परमिशन की दुकानों को बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें