नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: बड़ौली-प्रहलादपुर में तोडफोड कर अंग्रेज़ी शासन की याद दिला रही भाजपा: रोहित नागर

शेयर करे :

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने भाजपा शासन पर तानाशाही अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र के गांव बड़ौली व प्रहलादपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बिना नोटिस दिए सुबह सवेरे ही 6 बजे गांव में की गई तोडफोड ने अंग्रेजी शासन की याद ताजा कर दी। उन्होंने कहा कि गांव वासियों की जमीन को मात्र 645 रूपये प्रति गज के हिसाब से अधिग्रहण कर 2 लाख रूपये गज बेचना दर्शाता है कि यह सरकार आम-गरीब किसान विरोधी सरकार है। सरकार के इस तुगलगी फरमान को कतई सहन नहीं किया जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की तोडफोड का कडा विरोध किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि वह अपने समर्थकों के साथ पूरी तरह से गांव वासियों के साथ खडे हैं और तोडफोड का डटकर विरोध करेंगे। रोहित नागर आज गांव बडौली में घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। धरना-प्रदर्शन में बड़ौली-प्रहलादपुर के सेक्टर 70 व 80 के अलावा आसपास के कई गावों के भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान ग्राम वासियों ने विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की। तिगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर ने तानाशाही भाजपा सरकार लोगों पर जुल्म ढ़ा रही है।

गांव बड़ौली- प्रहलादपुर में पिछले 40 साल से लोग बसे हुए हैं और बाप-दादा लाई जमीन है लेकिन अब सरकार उन्हें बेघर कर उजाडने पर तुली है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की तानाशाही नहीं चलने देंगे और न्याय-अन्याय की इस लडाई में आखरी दम तक लडऩे का काम करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि एकता में बडी शक्ति है और जनशक्ति के आगे बडी से बडी सरकारों को झुकना पडा है, इसलिए सभी एकजुट हो संघर्ष के इस मैदान में डट जाओ। उन्होंने कहा कि गांव बड़ौली- प्रहलादपुर अकेले नहीं हैं आज विपदा की इस घडी में पूरा तिगांव विधानसभा क्षेत्र और समूचा जिला उनके साथ खडा है। उन्होंने कहा कि आज राजनैतिक दल की बात नहीं है और न वह राजनीति कर रहे हैं लेकिन वह तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं इसलिए अपने लोगों पर आई इस विपदा में वह इस सघर्ष में अगुवा की भूमिका का निर्वहण करेंगे और किसी भी प्रकार के आंदोलन और संघर्ष में वह ग्रामीणों के साथ खडे हैं चाहे उन्हें कितना ही बडा आंदोलन क्यों न चलाना पडे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें