नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

घरेलू जमीं पर पहला ICC वनडे विश्वकप जीतने की चाहत

शेयर करे :

अच्छे फॉर्म में चल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा उठाकर 47 साल बाद पहला ICC खिताब जीतने के इरादे से मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे विश्वकप के पहले मैच में उतरेगी। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 13वें विश्व कप में हालात से वाकफियत का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में हो रहा है। इसमें आठ शीर्ष टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान भाग लेंगी। सभी टीमें भारत में 4 और कोलंबो में एक स्थान पर 28 लीग मैच राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी। 

इस बार विश्व कप में ईनामी राशि रिकॉर्ड 13.88 मिलियन डॉलर है जो 2022 की तुलना में चार गुना अधिक है। पुरुषों के 2023 विश्व कप में ईनामी राशि 10 मिलियन डॉलर थी और यह उससे भी अधिक है। श्रीलंका में 11 राउंड रॉबिन मैच खेले जाएंगे जिसमें पाकिस्तान के 7 लीग मैच और भारत के खिलाफ 5 अक्टूबर का मैच शामिल है। एक सेमीफाइनल भी वहां होगा और पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्म को देखें तो भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को वनडे और टी-20 श्रृंखलाओं में हराया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हार का सिलसिला तोड़ा है। भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आखिरी वनडे में जीत के लिए 413 रन का लक्ष्य लगभग पार कर ही लिया था।

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना बल्लेबाजी की धुरी रही हैं जो शानदार फॉर्म में हैं।उन्होंने इस साल 4 वनडे शतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 115. 85 रहा है। युवा सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के साथ उन्होंने भारत को अच्छी शुरूआत दी है। वहीं पांचवां विश्व कप खेल रही हरमनप्रीत बड़े टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा खेलती हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। चोट से उबरी जेमिमा रौड्रिग्स ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में 66 रन बनाए थे और वह मध्यक्रम को मजबूती देती हैं। रिचा घोष, हरलीन देयोल और दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी को गहराई देते हैं जबकि अमनजोत कौर सीम गेंदबाजी हरफनमौला हैं। रेणुका सिंह चोट के बाद वापसी कर रही हैं जिससे तेज आक्रमण मजबूत हुआ है। बाईस बरस की क्रांति गौड़ ने भी तेज गेंदबाजी में विविधता दिखाई है।

इस साल इंग्लैंड दौरे पर चेस्टर ली स्ट्रीट में 52 रन देकर छह विकेट लेने वाली गौड़ जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के बाद इंग्लैंड में वनडे में छह विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी है। रेणुका के अलावा भारत के तीन अन्य तेज गेंदबाजों क्रांति, अरूंधति रेड्डी और अमनजोत ने मिलकर 25 वनडे खेले हैं और गेंदबाजों ने हाल ही में 300 से अधिक स्कोर बनाने का विरोधी टीम को मौका दिया है। रेड्डी को अभ्यास मैच के दौरान चोट भी लगी थी जबकि अमनजोत ने भी चोट से उबरकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की है। स्पिनर दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा और एन चरणी पर काफी दारोमदार होगा। भारतीय टीम को बड़े मौकों पर दबाव में आने की आदत से भी पार पाना होगा। विश्व कप 2017 में जीत के करीब पहुंचकर टीम ने मैच गंवा दिया था और 2022 राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में भी मामूली अंतर से आस्ट्रेलिया से हारी थी। मैच : दोपहर 3.00 बजे से

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें