नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सरकार देगी जमीन, होंडा कंपनी सीएंडडी वेस्ट से टायल बनाने का लगाएगी प्लांट

शेयर करे :

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन) वेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा अब होंडा कंपनी संभालेगी। कंपनी इससे टायल बनाएगी। इसका प्लांट लगाने के लिए जमीन और कूड़ा हरियाणा सरकार उपलब्ध कराएगी। इसके लिए रविवार को गुरुग्राम में होंडा कंपनी के साथ एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री ने जापान की प्रमुख कंपनियों के साथ विशेष बैठक करके हरियाणा में अधिक से अधिक निवेश का भी आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का छह से 8 अक्टूबर 2025 तक जापान दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे हरियाणा पवेलियन का विशेष रूप से दौरा करेंगे। इसके तहत उन्होंने हरियाणा में स्थापित जापान की मुख्य कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निवेश बढ़ाने पर विशेष रूप से मंथन किया।

हरियाणा में जापानी कंपनियों का एक अलग से कलस्टर स्थापित करने पर विचार-विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में कलस्टर स्थापना का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ से चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तथा पंजाब बेहद नजदीक हैं, जिनकी दूरी मात्र 40 से 45 किलोमीटर ही है, जिससे व्यापार को विशेष रूप से बढ़ावा मिलेगा। सीएसआर का पैसा उपायुक्त के माध्यम से खर्च हो : मुख्यमंत्री ने CSR के माध्यम से उपयोगी कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि CSR का पैसा उपायुक्त के माध्यम से खर्च किया जाना चाहिए, ताकि उस पैसे का बेहतरीन उपयोग हो सके।

सीएसआर का अधिकाधिक लाभ आमजन को मिलना चाहिए। इसके लिए अस्पतालों व उच्च शिक्षण संस्थानों में भाषा कोर्स आदि शुरू किये जा सकते हैं। हरियाणा में प्रत्येक दस किलोमीटर की अवधि में मॉडल संस्कृति विद्यालय स्थापित किये जा रहे हैं। इस दिशा में सीएसआर के तहत अच्छे कार्य किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सीएसआर के तहत औद्योगिक इकाइयों का आह्वान किया कि वे सडकों को गोद लेकर उनका सौंदर्यीकरण करवाएं। एडवांस तकनीक की फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हो रही : मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवांस तकनीक की फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करवाई जा रही है। शुरुआती चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में इनकी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दस नई आईएमटी स्थापित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाये हैं, जिसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर करीब 6-7 हजार एकड़ भूमि का पंजीकरण हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में निवेश करने पर औद्योगिक इकाइयों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएगी। एनओसी के लिए पारदर्शिता को बढ़ावा दिया गया है। इस दौरान एक औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि ने ग्लोबल वार्मिंग के दृष्टिगत उन्होंने नवीनतम तकनीक के माध्यम से प्रदूषण कम करने के लिए रिन्यूएबल फ्यूल तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाये हैं, जिसके लिए उन्हें विभिन्न विभागीय एनओसी की आवश्यकता रहती है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें हर आवश्यक एनओसी निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवायेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा में 500 मेगावाट का ग्रीन एनर्जी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए एमओयू हो चुका है। इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने औद्योगिक इकाइयों का आह्वान किया कि वे सरकार-प्रशासन के साथ मिलकर सीएसआर की गतिविधियों को गति दें, जिससे कि लोगों को प्रभावी रूप में इनका लाभ मिलेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें