नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

लोकसभा ने शिवराज पाटिल और संसद हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे :

लोकसभा ने शुक्रवार को पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल और 13 दिसंबर, 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पाटिल के निधन के बारे में सभा को सूचित किया।
उन्होंने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल के संसदीय जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में पाटिल का उच्च कोटि की संसदीय मर्यादाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बिरला ने कहा, उनके नेतृत्व में लोकसभा में संसद में विभागों से संबंधित समितियों के गठन सहित कई पहल की गई जिनसे विधायिका के प्रति कार्यपालिका की जवाबदेही को और मजबूत करने में सहायता मिली। उनके कार्यकाल के दौरान ही उत्कृष्ट सांसद सम्मान की शुरुआत की गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। बिरला ने संसद हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कायरता पूर्ण हमले को 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर सुरक्षा बलों द्वारा इस हमले को नाकाम कर दिया गया था और इसमें संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 8 सुरक्षाकर्मियों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया था तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक कर्मचारी भी हुए थे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सदन आतंकवाद का मुकाबला करने और अपनी मातृभूमि की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के अपने अटल संकल्प को दोहराता है। इसके बाद सदन ने पाटिल और संसद हमले के शहीदों के सम्मान में कुछ देर मौन रखा। बिरला ने 11 बजकर 5 मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

हमसे संपर्क करें