नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एक साल से अधूरा पड़ा है गोल चक्कर, यातायात हो रहा प्रभावित

शेयर करे :

जिले के सेक्टर-3 पुल के सामने सेक्टर- 7-8 चौक पर नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा गोल चक्कर लंबे समय से अधूरा पड़ा है। नगर निगम ने पिछले वर्ष सितंबर माह में इस चौक पर गोल चक्कर बनाने का कार्य शुरू किया था। और इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब एक वर्ष बीतने को है और काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार गोल चक्कर लगभग 12 फीट चौड़ा और ग्रिल समेत करीब 5 फीट ऊंचा बनाया जाना है। इसके अंदर एक आकृति या प्रतिमा लगाने की भी योजना है। बीते 8 माह में यहां केवल गोल चक्कर का निर्माण और उस पर ग्रिल लगाने का काम ही पूरा हो पाया है, इसके बाद कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यहां स्लिप रोड न बनने की है। नगर निगम ने स्लिप रोड बनाने के लिए खुदाई करवा दी थी, लेकिन बिजली के खंभे और विभागीय लापरवाही के चलते काम आगे नहीं बढ़ सका।

इसी कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम के व्यस्त घंटों में ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था संभालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चौक के आसपास अतिक्रमण भी जाम को और बढ़ा देता है। वहीं गोल चक्कर पर ट्रैफिक पॉइंट पर डयूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी आरिफ ने बताया कि अगर यह गोल चक्कर बन गया, तो यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या से बहुत राहत मिलेगी। यहां पर सुबह शाम ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है। इस गोल चक्कर के पास स्लिप रोड का भी काम होने वाला है, जैसे ही वह काम पूरा हो जाएगा, यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें