नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेला बना आत्मनिर्भरता का मंच, देशभर के स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी

शेयर करे :

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार और CEO जिला परिषद शिखा के मार्गदर्शन में सेक्टर-12 एचएसवीपी ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेला में देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से आए दीपक ने जानकारी दी कि वह पिछले 5–6 वर्षों से अपने समूह के माध्यम से साड़ियों पर हैंड ब्लॉक प्रिंट का कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह पूरा काम हाथ से किया जाता है, जिसमें पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट तकनीक का उपयोग होता है। वह लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़े हुए हैं।

दीपक ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें और उनके परिवार को कई फायदे मिले हैं। विशेष रूप से उनकी पत्नी आर्थिक रूप से मजबूत और  आत्मनिर्भर बनी हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। मेले के अनुभव के बारे में दीपक ने बताया कि आयोजन बहुत अच्छा है और इस तरह के मेलों से कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने हरियाणा सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छोटे कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की सुविधाएं मिलती रहेंगी, ताकि पारंपरिक कला और कारीगरों को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें