नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल जिले की टीम गोवा साहसिक और प्रकृति अध्ययन शिविर के लिए हुई रवाना

शेयर करे :

हरियाणा शिक्षा विभाग व स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद हरियाणा द्वारा गोवा में आयोजित पांच दिवसीय साहसिक तथा प्रकृति अध्ययन शिविर के लिए पीएम सरकारी विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों का दल रवाना हो गया है। विद्यार्थियों को पलवल रेलवे स्टेशन से इको क्लब के जिला संयोजक योगेश सौरोत द्वारा यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया है।

टीम का नेतृत्व DOC योगेंद्र कुमार तथा प्रीति रानी करेंगे। शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए योगेश सौरोत ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी पलवल अशोक बघेल व DPS मामराज रावत के मार्गदर्शन में जिले के 11 पीएम राजकीय विद्यालयों के 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा प्रकृति अध्ययन के लिए यूथ एंड इको क्लब के माध्यम से यह शिविर आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी गोवा के खूबसूरत समुद्री तटों, मछुआरों की जीवन शैली, समुद्री जीव जंतुओं का ज्ञान के साथ-साथ गोवा के विभिन्न दार्शनिक व ऐतिहासिक स्थानों का अवलोकन भी करेंगे। कैंप फायर कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराई जाएगी। शिविर में विद्यार्थियों अपने विचारों को यात्रा वृतांत के रूप में लिखकर व्यक्त करेंगे। शिविर का नेतृत्व स्टेट को ऑर्डिनेटर सरवन कुमार, संजीव कुमार, मंजू देवी, एपीसी दिनेश गुलिया करेंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें