नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

टीम चाहती है कि गिल IPL की तरह बल्लेबाजी करें: टेन डोएशे

शेयर करे :

भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने टी20 में वापसी के बाद से खुद पर बहुत अधिक बोझ ले लिया है और टीम चाहती है कि वह IPL की तरह ही खुलकर बल्लेबाजी करें। गिल ने सितंबर में एशिया कप में T20 टीम में वापसी की थी। उन्होंने शीर्ष क्रम में संजू सैमसन की जगह ली, लेकिन वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिससे अगले साल फरवरी मार्च में होने वाले T20 विश्व कप से पहले टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लग गए हैं। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 मैच में हार के बाद टेन डोएशे संवाददाताओं से कहा कि गिल को सबसे छोटे प्रारूप में थोड़ा सहज होने की जरूरत है और उन्होंने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिर में इसके संकेत दिखाए थे।

टेन डोएशे ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, इंग्लैंड में जिस तरह से उन्होंने कप्तानी संभाली और जिस तरह से उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया उसकी कुछ झलक टी20 टीम में उनके इरादों में दिखती है।
उन्होंने कहा, अगर कुछ था तो वह कुछ ज्यादा ही परवाह करने वाले खिलाड़ी हैं और अपनी भूमिका को लेकर शायद कुछ थोड़ा ज्यादा सख्त हो गए। ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिर में हमारी बातचीत उस जिम्मेदारी को कम करने और स्वच्छंद होकर खेलने से जुड़ी थी। विशेषकर उस भूमिका में जहां आपको लगता है कि आपको टीम में अपनी जगह को सही साबित करने की जरूरत है। टेन डोएशे ने कहा, हम नहीं चाहते कि वह ऐसा करे। हम चाहते हैं कि जिस तरह से उन्होंने आईपीएल में खुलकर बल्लेबाजी की थी, यहां भी वह इस तरह की आजादी से खेलें। हमें उसकी प्रतिभा पर भरोसा है और हमें विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सूर्या (कप्तान सूर्यकुमार यादव) के साथ भी ऐसा ही है।

नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने सूर्यकुमार का भी समर्थन किया, जो पिछले साल कप्तानी संभालने के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टेन डोएशे ने कहा, सूर्या बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमें उन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। अगर आप भारत की तरफ से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं, तो आप पर रन बनाने का दबाव होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, काफी समय से वह उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसा कि हम उनसे अपेक्षा कर रहे हैं लेकिन हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हम उनसे यही उम्मीद करते हैं कि वह मैदान पर उतरें और आक्रामक बल्लेबाजी करें। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हम इन दो मैच में उनके प्रदर्शन को लेकर चिंतित नहीं है। हमें विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भारत ने बल्लेबाजी के लिए अच्छी परिस्थितियों में 213 रन लुटा दिए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने अपने-अपने 4 ओवरों में क्रमश: 54 और 45 रन लुटाए। क्विंटन डिकॉक का छक्का लगाने के बाद अर्शदीप ने 11वें ओवर में सात वाइड गेंद की। टेन डोएशे ने कहा, मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। उनका दिन खराब रहा। हमने इस बारे में पहले ही थोड़ी बातचीत कर ली है। ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर छक्का (अर्शदीप द्वारा किया गया 11वां ओवर) लगा इसके बाद मुझे लगता है कि हम अपनी रणनीति से भटक गए। आज रात हम अपनी रणनीति पर सही तरह से अमल नहीं कर पाए। श्रृंखला के पहले मैच में अक्षर के पांचवें नंबर पर और गुरुवार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में सहायक कोच ने कहा, हम विभिन्न संयोजनों पर काम कर रहे हैं। विश्व कप से पहले हमें कुछ मैच खेलने हैं और हम केवल यह देख रहे हैं कि हम बल्लेबाजी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें