नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतंकवादी हमले की साजिश को किया नाकाम, संदिग्ध गिरफ्तार

शेयर करे :

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर उत्तरी कैरोलाइना में एक दुकान और फास्ट-फूड रेस्तरां पर संभावित आतंकवादी हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। FBI ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इस संबंध में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस्लामिक स्टेट समूह की विचारधारा से प्रेरित है। संदिग्ध की पहचान क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट के रूप में हुई है। उस पर एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सामग्री मुहैया कराने का प्रयास करने का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने गोपनीय रूप से काम कर रहे (अंडरकवर) एफबीआई कर्मचारी को हमले की साजिश के बारे में बताया था। एफबीआई कर्मचारी अपनी असल पहचान छुपाकर आरोपी का भरोसेमंद दोस्त बनकर रह रहा था।

स्टर्डिवेंट ने FBI कर्मचारी को चाकू और हथौड़े से लोगों पर हमला करने की अपनी साजिश के बारे में जानकारी दी थी। पश्चिमी उत्तरी कैरोलाइना के अमेरिकी अटॉर्नी रसेल फर्ग्यूसन ने कहा कि FBI को इस बात की चिंता थी कि स्टर्डिवेंट नए साल की पूर्व संध्या से पहले हमला करने प्रयास कर सकता है इसलिए उन्होंने क्रिसमस सहित कई दिनों तक उस पर लगातार नजर रखी। स्टर्डिवेंट को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को संघीय अदालत में पेशी के बाद से वह हिरासत में है। मामले में अगली सुनवाई 7 जनवरी को निर्धारित की गई है। FBI के विशेष प्रभारी एजेंट जेम्स बार्नेकल ने पत्रकारों को बताया कि जांच अधिकारियों को स्टर्डिवेंट के घर की तलाशी और फोन की जांच में एक ऐसा घोषणापत्र मिला है जिसमें हमले की साजिश का विवरण है। बार्नेकल ने कहा, वह खुद की कुर्बानी देने को तैयार था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें