नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रिटायर्ड बैंककर्मी से 96.65 लाख ठगे महिला खाताधारक सहित तीन काबू

शेयर करे :

पुलिस की साइबर अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 96 लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में महिला खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 28 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी है, फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने शेयर मार्केट में निवेश करने का एक लिंक देखा जिस पर क्लिक करते ही वहव्हॉट्सएप ग्रुप में जुड गया।

जहां सभी व्यक्ति शेयर मार्केट में हुये मुनाफे को ग्रुप में भेज रहे थे। जिस पर शिकायतकर्ता ने निवेश के लिये अपनी सहमति दी, जिसके बाद एक क्ररु लिंक भेजकर निवेश के लिये उसका खाता खोला गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने जनवरी 2024 से मार्च 2024 तक अलग-अलग ट्रॉंजेक्सन के जरिये शेयर मार्केट में कुल 96 लाख 65 हजार रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।  

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने वर्षा(24), मनीष(29) व अभीजीत(29) वासी जिला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में वर्षा खाताधारक है जिसने उसका खाता उसके पति मनीष को दिया था व मनीष ने वह खाता आगे अभीजीत को दिया था। वर्षा 10वीं पास व प्राईवेट जॉब, मनीष 12वीं पास व ऑटोमोबाईल फाइनेंस व अभीजीत बी.बी.ए पास व प्राईवेट जॉब करता है। खाते में ठगी के 1.5 लाख रुपये आये थे। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें