नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

24 लाख की ATM चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

शेयर करे :

जिले की सीआईए पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट व नाइट डोमिनेशन के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जून माह में फिरोजपुर झिरका में हुई 24.29 लाख रुपये की ATM चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ATM कटिंग गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि गत 13 जून 2025 की रात को फिरोजपुर झिरका के बस स्टैंड बींवा रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने कैमरे को तोड़ दिया और गैस कटर की मदद से ATM मशीन काटकर अंदर रखे 24,29,200 रुपये चोरी कर ले गए। एटीएम में 11 जून को 32 लाख और 13 जून को 38 लाख रुपये डाले गए थे। इस मामले में शिकायतकर्ता इदू सिद्दकी सेफ क्योर कंपनी के सुपरवाइजर ने 14 जून को थाना शहर फिरोजपुर झिरका में एफआईआर दर्ज कराई थी।

एएसपी ने बताया कि नूंह सीआईए प्रभारी प्रदीप हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक ठिकाने पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को पकड़ा। जिनकी पहचान अरशद उर्फ कंजा पुत्र उमर मोहम्मद निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू, धर्मेंद्र कुमार पुत्र शिवलाल सरोज निवासी मछेहा हरदोपट्टी थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश , वारदात में इस्तेमाल डिजायर कार का ड्राइवर और अरशद उर्फ मुल्ला पुत्र आस मोहम्मद खान, निवासी उदाका राजस्थान हाल रिहाड़ी थाना सदर तावडू जिला नूंह के रुप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे। जिनमें 3 का नाम अरशद था। रेकी करने वालों में अरशद मुल्ला, अरशद पुत्र हारून निवासी मुंढेता, थाना पिनगवां और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य और मुखिया अभी फरार है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें