नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, गणेश उत्सव से लौटते समय ड्रेन में गिरी कार

शेयर करे :

गणेश उत्सव से लौट रहे तीन दोस्तों की तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गौंंछी ड्रेन में गिर गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। मुजेसर थाना पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पवन मौर्या संजय कॉलोनी, गौरव रावत जवाहर कॉलोनी, अमित झा अटल चौक संजय एन्क्लेव के नाम से हुई है। हादसा गुरुवार की रात करीब 11 बजे हुआ है। एक कार मछली मार्केट से संजय कॉलोनी की ओर जा रही थी। जब कार पुलिया से मुड़ी तो रफ्तार में होने के कारण कार ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और कार सीधे ड्रेन में जाकर गिर गई। ड्रेन के पानी में डूबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार के नाले में गिरने के बाद आस-पास के लोगों की भारी भीड़ वहां पर जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर कार को पानी से बहार निकालने की कोशिश की।

लेकिन निकाल नहीं पाए। इसी दौरान लोगों ने कॉल के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से तीनों शवों को बहार निकाल लिया। तीनों शवों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल की मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने जब कार का नंबर चेक किया तो वह अमित झा नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। आरसी के अनुसार पता मकान नंबर 4949, गली नंबर छह, नगला अटल चाचा चौक, संजय एन्क्लेव, सेक्टर-22 दर्ज है।

मुजेसर थाना इंचार्ज ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक गणेश चतुर्थी के लिए सेक्टर-11 में लगे पंडाल में गए थे और देर रात वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। मृतक अमित झा की ये कार थी। वो फरीदाबाद के सेक्टर 58 में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार का अकेला कमाने वाला था। चार बहने हैं जिनमे से एक कि शादी हुई है। बाकी दोनों मृतक उसके दोस्त थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार से बयान लेकर कारवाई की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें