नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दिल्ली में पथराव की घटना के बाद तुर्कमान गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शेयर करे :

अदालत के आदेश के बाद संचालित अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान बुधवार तड़के मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में झड़पें और पथराव की घटना के मद्देनजर वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इलाके में फिलहाल शांति है। बुधवार तड़के झड़पें उस समय हुईं जब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद तुर्कमान गेट के सामने रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जा हटाने का अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान कथित रूप से कुछ निवासियों ने पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में हंगामा मच गया। हिंसा में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने कहा कि 4 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को भी पकड़ा गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो क्लिप की जांच कर हिंसा में भाग लेने वाले लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह झड़प एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भड़की, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें