नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

समय पर टीकाकरण कराना ही रेबीज से बचाव: डॉ. प्रबल रॉय

शेयर करे :

Faridabad : ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के सर्जरी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. प्रबल राय ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि रेबीज एक गंभीर जानलेवा बीमारी है, जो मुख्यतः पागल कुत्ते, बिल्ली, बंदर या अन्य संक्रमित जानवर के काटने से फैलती है। यदि समय पर उपचार न लिया जाए तो यह रोग जानलेवा साबित हो सकता है।

रेबीज के लक्षणों में बुखार, बेचैनी, सिरदर्द, गले में खराश, पानी का डर (हाइड्रोफोबिया) और मांसपेशियों में ऐंठन प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जानवर के काटने या नोचने के तुरंत बाद सबसे पहले घाव को 15 मिनट तक बहते पानी और साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद नजदीकी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि रेबीज का टीकाकरण 4 से 5 डोज में किया जाता है, जो निर्धारित समय पर लगवाना बेहद जरूरी है। टीका शुरू करने में देरी करने या बीच में बंद कर देने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ. प्रबल राय ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानवर के काटने को हल्के में न लें। यह सिर्फ कुत्ते के काटने से ही नहीं बल्कि बिल्ली, बंदर या अन्य जंगली जानवरों के काटने से भी फैल सकता है। इसलिए जागरूक होकर समय पर इलाज कराए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें