यह एक गलत धारणा है कि फिटनेस के लिए एक विशेष उम्र होती है। जबकि फिट रहने के लिए कोई
उम्र नहीं। आप किसी भी उम्र में खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज
आपकी बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य समस्याओं को कम करता है। यह एक गलत धारणा है कि जिम में
कसरत करना या फिर एक्सरसाइज करना और पसीना बहाने के लिए आपको एक युवा और ऊर्जावान
होना चाहिए।
हालांकि, हाल में हुए एक अध्ययन में बताया गया है कि जिन लोगों ने कभी व्यायाम नहीं किया है, उनमें एक ही उम्र के किसी भी अन्य उच्च प्रशिक्षित एथलीट की तरह ही मांसपेशियों को बनाने की ऊर्जा और ताकत नहीं है। अध्ययन बर्मिंघम विश्वविद्यालय में लीड रिसर्चर लेह ब्रिन द्वारा किया गया था।