नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बलिया में दर्दनाक हादसा: मोटरसाइकिल टक्कर में छात्र की मौत, तीन घायल

शेयर करे :

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


पुलिस के अनुसार, रसड़ा-नगरा मार्ग पर सोमवार को अपरान्ह सिंगही चट्टी के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव के निवासी सक्षम सिंह (18) की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।


कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय सक्षम सिंह अपने गांव के आदर्श सिंह एवं अनुराग सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अखनपुरा स्थित एक निजी स्कूल में 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा था। उसी दौरान नगरा की तरफ से आ रहे गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मालिकचक गांव निवासी पवन कुमार (16) की मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।


थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्र सक्षम सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें