नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उप्र : देवरिया में क्रेन से बस टकराने से 24 लोग लोग घायल

शेयर करे :

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के समीप बृहस्पतिवार को क्रेन से एक बस के टकराने से 24 लोग घायल हो गए। हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। गौरीबाजार पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार में इलाज कराकर घर भिजवाया। पुलिस के अनुसार, गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस गोरखपुर से रुद्रपुर के लिए यात्रियों को लेकर आ रही थी। गौरी बाजार चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के चलते बस देवगांव मोड़ के समीप मोड़ से रुद्रपुर जाने के लिए मुड़ रही थी।

मोड़ते समय वहां पर खड़ी एक क्रेन से बस टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
उसमें सवार लोगों को पुलिस ने बाहर निकलवाया। इस हादसे में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में गौरी बाजार के थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजा तथा इलाज कराकर सभी को घर भेजा गया। घटना के बाद देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवा कर बस को हटवाया जिसके बाद आवागमन चालू हुआ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें