नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उप्र : जिस सांप ने डसा, उसे ही अपनी जैकेट की जेब में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

शेयर करे :

मथुरा जिले में हुई एक अजीबोगरीब घटना में एक ई-रिक्शा चालक अपनी जैकेट की जेब में सांप लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि मथुरा नगर का निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक (39) सोमवार को अपनी जेब में करीब डेढ़ फुट लम्बा सांप लेकर अस्पताल में आया और कहा कि इसी सांप ने उसे काटा है लिहाजा उसे एंटी वेनम इंजेक्शन (जहर के प्रभाव से बचाने वाला इंजेक्शन) लगाया जाए।

उन्होंने बताया कि दीपक से कहा गया कि वह सांप को अस्पताल के बाहर छोड़कर आए क्योंकि इससे दूसरे मरीजों को खतरा हो सकता है और उसके नहीं मानने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने सांप को एक डिब्बे में बंद कर दिया। अग्रवाल ने बताया कि उसके बाद दीपक को एंटी वेनम इंजेक्शन दिया गया और वह अपने घर चला गया। हालांकि उन्हें शक था कि सांप दीपक का ही था। इस बीच, सोशल मीडिया मंच पर घटना का एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में अस्पताल के अंदर कोई व्यक्ति कथित रूप से दीपक से पूछ रहा है कि उसके साथ क्या हुआ है। इस पर दीपक कहता है कि उसे सांप ने काट लिया था। वह लगभग आधे घंटे पहले अस्पताल पहुंचा था।
वीडियो में जब उससे पूछा गया कि सांप कहां है, तो उसने अपनी जैकेट की चेन खोली, और सवाल पूछने वाले व्यक्ति को सांप दिखाया। उसके बाद उसने सांप को फिर से अपनी जैकेट की जेब में रख लिया।
दीपक ने दावा किया कि वह वृंदावन से आया है और यह भी कहा कि सरकारी अस्पताल में उपचार की कोई सुविधा नहीं है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें