नवीनतम पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

अमेरिका : वकीलों और कंपनियों ने एच।बी वीजा धारकों को तुरंत देश लौटने की सलाह दी

शेयर करे :

कामकाजी वीजा पर 1 लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क लागू करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई योजना के बीच आव्रजन मामलों के वकील और विभिन्न कंपनियां अमेरिका से बाहर यात्रा पर गए एच-।बी वीजा धारकों को आगाह करते हुए उन्हें तुरंत वापस लौटने की सलाह दे रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे अमेरिका में एच-।बी वीजा पर काम कर रहे भारतीय पेशेवरों पर प्रभाव पड़ेगा। इस आदेश के तहत विशेष व्यवसायै में कार्यरत आप्रवासियों को एच-।बी आवेदनों के साथ 100,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं करने पर अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह आदेश 21 सितम्बर 2025 रात 12:01 बजे से प्रभावी हो गया है।

आव्रजन मामलों के वकील और कंपनियां उन एच-।बी वीजा धारकों या उनके परिवार के सदस्यों को खतरे के प्रति आगाह कर रहे हैं, जो फिलहाल काम या छुट्टी के लिए अमेरिका से बाहर हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को 21 सितम्बर को आदेश लागू होने से पहले अमेरिका लौटने की सलाह दी है। जानकारों ने कहा है कि वे अगले 24 घंटे के अंदर देश लौट आएं, वरना उन्हें वापस लौटने से रोका जा सकता है। न्यूयॉर्क में रहने वाले प्रख्यात आव्रजन वकील साइसर मेहता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जो एच-।बी वीज़ा धारक व्यवसाय या छुट्टियों के लिए अमेरिका से बाहर हैं वे 21 सितंबर की मध्यरात्रि से पहले प्रवेश नहीं कर पाए तो फंस जाएंगे। हो सकता है कि भारत में मौजूद एच-।बी वीजा धारक समयसीमा चूक गए हो, क्योंकि भारत से सीधी उड़ान समय पर नहीं आ पाएगी।

मेहता ने कहा, भारत में मौजूद एच-।बी वीजा धारक 21 सितम्बर, 2025 की मध्यरात्रि से पहले कैलिफोर्निया पहुंच सकते हैं। सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोसॉफ्ट के 1 आंतरिक ईमेल के अंश पोस्ट किए, जिसमें कंपनी ने एच-।बी वीजाधारक कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अमेरिका से बाहर यात्रा करने से बचने और 21 सितम्बर से पहले तुरंत वापस लौटने के लिए कहा है। समझा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को अमेरिका में ही रहने को कहा है ताकि उन्हें भविष्य में पुन: प्रवेश से न रोका जाए। कैटो इंस्टीट्यूट के इमिग्रेशन स्टडीज के निदेशक डेविड बियर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय एच-।बी कर्मचारियों ने अमेरिका में अथाह योगदानै दिया है, जिसमें सैकड़ों अरबों का कर, करोड़ों डॉलर की फीस और खरबों डॉलर की सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, भारतीय हमारे यहां रहने वाले सबसे शांतप्रति, बुद्धिमान समुदाय में से एक हैं। और हम बदले में क्या दे रहे हैं? बदनामी और भेदभाव… उन्होंने कहा, अब ट्रंप ने एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत आधिकारिक तौर पर इस आबादी को खलनायक घोषित किया गया है। भारतीय संभवत: पूरे अमेरिकी इतिहास में सबसे ज़्यादा क़ानून का पालन करने वाली, मेहनती, शांतिप्रिय समुदाय है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी United States Geological Survey (USGS) ने दी। भूकंप का केंद्र

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

हमसे संपर्क करें