नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उप्र: किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

शेयर करे :

बलिया जिले की चितबड़ागांव पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक को किशोरी को कथित रुप से अगवा कर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे ले जाकर तकरीबन 25 दिनों तक उससे बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के तहरीर के आधार पर बताया कि 14 नवंबर को थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव के बाबूराम नामक युवक ने उनकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर लिया।

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर बाबूराम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शनिवार को कहा, पुलिस ने किशोरी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी उसे अगवा कर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे ले गया था तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के धर्मापुर चौराहे के पास कारो रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें