नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

उत्तर प्रदेश: पत्नी और बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर भागा सिपाही, बेटी की मौत

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में PRV पुलिस वाहन के जीप चालक सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मर्का थाना क्षेत्र में PRV संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब 9 बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और 3 साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान बेटी परी की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए शिवानी को कानपुर भेजा गया है। सिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सीओ ने बताया कि देर रात खोजबीन के दौरान यमुना नदी के किनारे सिपाही गौरव कुमार का मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें