वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में बचावकर्मियों द्वारा मलबे से और शव निकाले जाने के बाद, हादसे में मरने
वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव दल तलाश जारी रखे हुए हैं।
मलबे से 30 शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो घायलों की अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे भूस्खलन हुआ और पहाड़ की ढलान से पत्थर नीचे गिरने लगीं। इससे बेखबर लोग इसकी चपेट में आ गए।