नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

DAV शताब्दी कॉलेज में ‘वसंतोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित, कवि दिनेश रघुवंशी ने पेश की अद्भुत कविताएँ

शेयर करे :

DAV शताब्दी महाविद्यालय ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में बसंत पंचमी मनाने के लिए ‘वसंतोत्सव: युवा चेतना का काव्य घोष’ शीर्षक से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने शिरकत की | दिनेश रघुवंशी एक ऐसे कवि रहे हैं जिन्होंने माँ को समर्पित सबसे ज्यादा कवितायेँ लिखी हैं | माँ के साथ-साथ उनका लेखन किसान व युवा चेतना पर भी केंद्रित रहा है |

रघुवंशी ने बताया कि वो रुबाइयाँ लिखते हैं और अब तक 40 किताबें लिख चुके हैं जिनमें से 17 का प्रकाशन भी हो चुका है | दिलों को छू जाने वाली कुछ अदभुत कविताओं को उन्होंने गाकर सुनाया जिस पर समस्त सभागार झूम उठा व करतल ध्वनियों से उनका जोश बढ़ाया |

कोषाध्यक्ष डॉ. अंजू गुप्ता, स्वामी विवेकानंद युवा क्लब की संयोजिका डॉ. अर्चना सिंघल के साथ सभी विभागाध्यक्षों व शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. इमराना खान रहीं जिनका सहयोग कार्यक्रम सचिव नेत्रपाल सेन व टीम में शामिल डॉ. राजकुमारी, अमित कुमार, मीनाक्षी कौशिक, डॉ. ममता, तनुजा गर्ग, प्रिया यादव आदि ने किया |

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें