नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नकाब विवाद: SCBA ने बिहार के मुख्यमंत्री और 2 मंत्रियों के खिलाफ निंदा पत्र जारी किया

शेयर करे :

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने शनिवार को एक पत्र जारी करके हाल की उस घटना की एकड़ निंदौ की, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का नकाब हटा दिया था। पत्र में कहा गया है कि यह चौंकाने वाली बात है कि इतने ऊंचे पद पर बैठा कोई व्यक्ति महिला के सिर से नकाब खींचकर उसकी गरिमा या निर्णय लेने की स्वतंत्रता को ठेस पहुंचाने की कोशिश करे। यह घटना सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में उस समय हुई थी, जब आयुष चिकित्सक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए एकत्र हुए थे।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप के अनुसार, जब महिला चिकित्सक नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री ने उनका नकाब देखा और कहा, यह क्या है और फिर नकाब हटा दिया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पत्र में कहा गया है, यह उनके निर्णय लेने की स्वतंत्रता, अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने के अलावा, सामान्य तौर पर महिलाओं के प्रति घटिया सोच भी दिखाता है। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणियों की भी निंदा की गई और कहा गया कि ऐसी टिप्पणियां महिलाओं की गरिमा को कमतर करती हैं।

एससीबीए सचिव प्रज्ञा बघेल द्वारा हस्ताक्षरित इस बयान में कहा गया कि एसोसिएशन दोनों कृत्यों को एक महिला की व्यक्तिगत गरिमा का गंभीर उल्लंघन मानता है। यह संविधान में बताए गए समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का निरादर है और मुख्यमंत्री और अन्य लोगों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

नगर परिषद कार्यालय में 4 में से 3 खाली पदों पर कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की नियुक्ति होने से विकास कार्यों के गति पकड़ने के आसार

हमसे संपर्क करें