नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ ही देश में भाजपा का पर्दाफाश करेगी: बलजीत कौशिक

शेयर करे :

दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अन्य वाहनों से दिल्ली की ओर कूच किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दिल्ली आगमन से पहले उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने बिहार, महाराष्ट्र, व हरियाणा में वोट चोरी कर रही है और विदेशी मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर हरियाणा के कई हल्कों में फर्जी वोट बनाए गए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा में धांधली करके सरकार बनाई, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को हर मंच पर उठा रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ लेवल पर जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करें।

इसके बाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं से भरे हुए वाहनों को झंडी दिखाकर दिल्ली महारैली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चैयरमेन विनोद कौशिक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मास्टर ऋषिपाल, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, मनोज अग्रवाल, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गौरव ढींगरा, राकेश तंवर, वेदप्रकाश यादव, राजेंद्र चपराना, सुनीता फागना, सुरेश बेनीवाल, प्रियंका अग्रवाल, चुन्नू राजपूत, एन के शर्मा, योगेश तंवर, प्रेम यादव, सरला भामोत्रा, नरेश गोयल, ओमप्रकाश पांचाल, सोनू चौधरी, पम्मी मान, वंदना, उमेश कौशिक, रामनिवास राठी, रवि धीमन, प्रवीण शर्मा, यादराम शर्मा, जीत सिंह, पीयूष, मंगतराम शर्मा, मनीष जुबेर खान भी मौजूद थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें