नवीनतम पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण

3 मार्च-उपायुक्त प्रीति ने गांव धौड़ंग ब्लॉक जगाधरी में स्वच्छ

होली के पावन अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है।

मणिपुर के चुराचांदपुर में हथियार बरामद

शेयर करे :

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना के जवानों की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को बोलनियो वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और हथियार जब्त किए।

टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर पास के निंगथिचिंग गांव में भी एक अन्य अभियान चलाया लेकिन उन्हें कोई हथियार या गोला-बारूद नहीं मिला। अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं में 7 मॉडिफाइड प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, 7 देसी सिंगल बैरल राइफल, 2 तमंचे, बम, दो हैंडसेट और अन्य सामान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। सुरक्षा बल, 2 साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हुए। केंद्र ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

हमसे संपर्क करें