नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बेल्ट से गला घोंट ली थी पति की जान, गिरफ्तार

शेयर करे :

थाना एनआईटी क्षेत्र में पति की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सुरजपाल निवासी कृष्णा कॉलोनी फरीदाबाद ने थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे अरुण की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है और उसकी गर्दन पर निशान दिखाई दे रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दह नवंबर को उसका बेटा अपनी ससुराल गया था और 7 नवंबर को उसकी मृत्यु की सूचना मिली। इस शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना एनआईटी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी शिखा (24 वर्ष, काल्पनिक नाम) निवासी कृष्णा कॉलोनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शिखा के एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे।

जब उसके पति को इस बात का पता चला तो वह उसे रोकने-टोकने लगा, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, 7 नवंबर को जब शिखा का परिवार बदायूं (उत्तर प्रदेश) में एक शादी समारोह में गया हुआ था, तो उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी अपने दो अन्य साथियों के साथ हृढ्ढञ्ज-5 स्थित घर पहुंचा, जहां उन्होंने बेल्ट से गला घोंटकर अरुण की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने अपने ससुरालवालों को फोन करके कहा कि अरुण की तबीयत खराब हो गई थी और उसकी मौत हो गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें