नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सोहना में सबडिपो बनने से ग्रामीणों को रोडवेज बस सुविधा मिलने के आसार

शेयर करे :

प्रदेश मुख्यमंत्री की सौगात से सोहना सामान्य बस स्टैेंड के सबडिपो चालू होेने पर ग्रामीणों को हरियाणा रोडवेज की बस सेवा मिलने के आसार बनने लगे है। सोहना से प्रदेश के जिलों से लेकर अन्य राज्यों के लिए भी हरियाणा रोडवेज की बस सुविधा पहले से बहत्तर होगी।
रविवार को प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तावडू में हुई महारैली के मंच से सोहना के सामान्य बस स्टैंड को सबडिपो बनाने की घोषणा की थी। जिसकी डीपीआर तैयार करने की कवायद शुरु हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत ही जल्द सोहना में सबडिपो चालू होने से हरियाणा रोडवेज की बस सेवा प्रदेश के अन्य जिलों के अलावा हरियाणा से लगते राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के लिए भी रोडवेज की बसें चलने लगेगी।

ग्रामीणों में बस सेवा की शुरुआत

सबडिपो बनने से खंड के 25 से 30 गांवों में हरियाणा रोडवेज की बस सुविधा शुरु होने के आसार जग गए है। गुरुग्राम से वाया दमदमा झील सोहना मार्ग पर एक मात्र हरियाणा रोडवेज की बस चल रही है। वह भी केवल छात्राओं के लिए चलाई हुई है। जबकि इस मार्ग पर भोंडसी से लेकर रिठौज ढाणी, रिठौज, सहजावास, पहलपा, खेड़ला, दमदमा, अभयपुर, दौला, लोहटकी, सिरसका, खाईका में रहने वाले ग्रामीणों को यातायात सुविधा में लाभ होगा। सोहना ढाणी से मौहम्मदपुर गूर्जर, गुंडवास, रामनगर की ढाणी, हरियाहेड़ा, रायसीना, अलीपुर सोहना के बीच बस चलने के उम्मीद, खंड के गांव चमनपुरा से लोहसिंघानी, सरमथला, कुलियाका, बाईखेड़ा, लाला खेड़ली, निमौठ, हरचंदपुर, व दौला से सोहना के बीच बस चलने से ग्रामीणों का सोहना आनाजाना आसान होगा।


एक दिन में 475 बसों का आवागमन

वर्तमान सोहना के सामान्य बस स्टैंड से एक दिन में 475 बसों को आवागमन हो रहा है। जिसमें गुरुग्राम सिटी बस सेवा की 16 बसों का एक दिन में 64 चक्कर लगाएं जाते है। गुरुग्राम सोहना के बीच चल रही सोसाइटी की 15 बसें एक दिन में 60 बार आना-जाना होता है। पलवल से वाया सोहना धारुहेडा के बीच 19 बसें सोसाइटी की चल रही है। जिनके एक दिन में 76 चक्कर लगते है। इनके अलावा हरियाणा रोडवेज की पलवल मार्ग पर 50, गुरुग्राम मार्ग पर 60, नूंह 45, रेवाड़ी 12, फरीदाबाद 30 बसों का आवागमन होता है। राजस्थान रोडवेज 6 बसों का 24 घंटे में 35 बार आवागमन होता है। सोहना से लखनऊ, मध्यप्रदेश, अयोध्या, अलीगढ़, मेरठ, मथूरा, आगरा, चण्डीगढ़ आदि बड़े रुटों पर भी बसों आवागमन हो रहा है।


5 हजार यात्री करते है सफर

सामान्य बस स्टैंड से रोजाना 5 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना होता है। जिसमें 10 से 15 फीसदी शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चें, 20 फीसदी सरकारी विभागों में ड्यूटी करने वाले, 20 फीसदी प्राइवेट कंपनी व संस्थाओं में नौकरी करने वाले तथा 35 से 40 फीसदी यात्री एक शहर से अन्य शहर को जाने वाले यात्री शामिल है।

वर्जन
वर्तमान में सामान्य बस स्टैंड की अपनी करीब 6 एकड़ जमीन में स्थापित है। अधिकारी समेत सबडिपो स्तर के स्टाफ बैठने के लिए उनके पास भवन उपलब्ध है। जिसकी सूची उच्चाधिकारियों द्वारा मांगी जा चुकी है। (गोविन्द सिंह-प्रभारी सामान्य बस स्टैैंड सोहना)

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें