नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों की सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू

शेयर करे :

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की दिशा में तेजी से काम रह रहा है। जिन सेक्टरों में सड़कों संबंधित काम हो रहे हैं, वहां पर बिजली की सुविध उपलब्ध कराने का काम भी किया जा रहा है। इसी क्रम में एचएसवीपी ने सेक्टर 81 व 83 में स्ट्रीट लाइटें लगाने व बिजली संबंधित अन्य कामों को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों सेक्टरों में बिजली संबंधित कामों को पूरा करने पर करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद के काफी संख्या में सोसायटियां विकसित हो गई हैं।

वहीं, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी सेक्टरों में प्लॉट ई ऑक्शन के माधयम से लोगों को देने का काम शुरू किया हुआ है। जिन सेक्टरों में लोगों को प्लॉट दिए जा चुके हैं, वहां पर मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं ताकि लोग वहां पर आकर बस सकें और अपने घर बना सकें। सेक्टरों में सड़क, सीवर, पानी, स्टॉम वाटर ड्रेन के साथ ही बिजली संबंधित कामों को किया जा रहा है।एचएसवीपी की बिजली विंग ने कछ सेक्टरों में काम शुरू किया हुआ है और कुछ जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी है।

इसी क्रम में सेक्टर 81 व 83 में बिजली संबंधित कामों को करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। सेक्टर 81 में करीब चार करोड़ 45 लाख और सेक्टर 83 में करीब पांच करोड़ 11 लाख रुपये के एस्टीमेट भेज गए हैं। इन पैसे से एचएसवीपी सेक्टरों के प्लॉटेड एरिया में बिजली की लाइनें बिछाने, खंभे लगाने, ट्रांसफार्मर लगाने व अन्य कामों को किया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों के साथ स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। जल्द ही एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के उम्मीद है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू कराने की बात अधिकारी कह रहे हैं। एचएसवीपी में बिजली विंग के ईएक्सईएन अश्वनी गौड़ ने बताया कि सेक्टर 81 व 83 में बिजली संबंधित कामों को जल्द ही शुरू किया जाना है। इसके लिए हमने एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें