नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सनातन पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी : राजू दास

शेयर करे :

आनंद धाम आश्रम, बल्लभगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता
पदयात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता
का उद्देश्य पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था और समन्वय पर चर्चा करना रहा।

इस अवसर पर श्रीमद् जगतगुरु विजय रामदेवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में, मुख्य वक्ता राजू दास महाराज महंत हनुमानगढ़ी, अयोध्या ने सनातन धर्म की अखंड एकता, राष्ट्र निर्माण में अध्यात्म की भूमिका और समाज में धार्मिक समरसता बनाए रखने के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। बैठक में मुनिराज महाराज, भाजपा के वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद दीपक यादव, संदीप चाहर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, जिला सह-मीडिया प्रभारी हन्नी कुमार, आईटी प्रमुख तरुण राज शर्मा, रिंकू कौशिक, अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगामी पदयात्रा के लिए सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन-
प्रसाद वितरण तथा स्वयंसेवक प्रबंधन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अलग-
अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न हो सके। अंत में
सभी सनातन प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एक राष्ट्र, एक सनातन के
संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें