सोनीपत में एक वर्कशॉप पर नकाब पहने 6–7 युवकों ने वर्कशॉप संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महज 20 सेकंड के भीतर पीड़ित के सिर पर 20 से अधिक वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले में वर्कशॉप संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।